उपस्थिति व शौचालय की स्वच्छता को लेकर शिक्षकों पर हुई कार्रवाई हो तत्काल वापस- जिलाध्यक्ष

By:

On: Tuesday, December 21, 2021 10:23 AM

---Advertisement---

महिला शिक्षक संघ की बैठक में बेवजह सीडीओ द्वारा शिक्षकों पर की गई कार्रवाई बताया गलत

सोनभद्र। महिला शिक्षक संघ की एक बैठक राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आहूत की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिक्षकों पर बेवजह किए जा रहे कार्रवाई को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय के बच्चों की गुणवत्ता एवं विद्यालय में छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर हमारे मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र काफी प्रयासरत हैं। जिसकी उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ अत्यधिक सराहना करता है, किंतु बेकसूर शिक्षकों का 75 प्रतिशत उपस्थिति ना होने या फिर कायाकल्प का काम ना होने के कारण शिक्षकों का वेतन रोक देना एवं ऐसे शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की महिला शिक्षक संघ घोर निंदा भी करता है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि सीडीओ परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता एवं बच्चों की उपस्थिति वास्तव में बढ़ाना चाहते हैं तो ब्लॉक स्तर से बीडीओ, एडीओ, सेकेट्री, प्रधान, सफाई कर्मी, कोटेदार जो मुख्य विकास अधिकारी के अंतर्गत आते हैं, इन सभी को आदेशित करें कि यह सभी लोग गांव-गांव में जाकर मीटिंग करके अभिभावकों को उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। महामंत्री कौशर जहां सिद्द्की ने कहा कि ऐसा करने से वास्तव में बच्चों की गुणवत्ता व उपस्थिति अनिवार्य रूप से बढ़ेगी केवल निर्दोश शिक्षकों को मानसिक व आर्थिक रूप से दंडित करने से कुछ नहीं होगा। क्योंकि सभी शिक्षक अपना पूर्णरूपेण बच्चों की उपस्थिति व गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सदैव प्रयासरत रहते है। कोविड-19 जैसे बिमारियों की बेबसी की दशा में ही हम शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से पहले ही सहमति पत्र ले लिया गया है कि हम अभिभावकों को उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। वर्तमान समय में देख रहे हैं कि दिन पर दिन ओमीक्रोम वैरीअंट के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को विद्यालय जबरदस्ती बुलाना और उनको ठहराना बहुत बड़ी जिम्मेदारी का कार्य हो जाएगा।यदि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो इसके लिए हम शिक्षकों को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
बैठक में शिक्षकों के विरुद्ध उपस्थिति व शौचालय की स्वच्छता को लेकर हुई कार्यवाही को तत्काल वापस लिया जाए।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा, सोनाली मजुमदार, वैशाली श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री कुंजलता त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी कोमल साहू, चोपन ब्लाक अध्यक्ष संध्या साइन, रावर्टसगंज ब्लॉक अध्यक्ष शशिबाला, करमा ब्लॉक अध्यक्ष कृतिका सिंह, करमा ब्लॉक महामंत्री सुमन कुमारी भारती, परवीन बेगम आदि उपस्थित रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment