शीतलहरी से सोनाँचल में ठंड बच्चों पर भारी
सोनभद्र। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने शीतलहर को देखते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग की है। उनका कहना है परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के पास ठंड से बचने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है ऐसे में स्कूल का समय प्रातः दस बजे से दो बजे तक संचालित करने की मांग किया है। यह मांग सभी शिक्षकों के संगठनों की भी है।
*स्कूल समय बदलने की मांग महिला शिक्षक संघ ने उठाई*
---Advertisement---

