आग तापते हुए महिलाओं पर बोलेरो चढ़ा,एक की मौत,3घायल

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 3:36 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना मे बुधवार की सुबह आठ बजे सड़क किनारे बैठ कर आग तापते हुए महिलाओं पर बोलेरो चढ़ा। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा किशोरी समेत तीन महिलाएं घायल हो गई। परसौना निवासी मंतोरिया देवी (65) की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी का पहिया उनके सीने पर चढ़ गया। इस हादसे में अन्य तीन महिलाएं घायल हो गई। घायल नन्हकी (35), कविता (18) और कविता की अड़तीस वर्षीय माँ घायल हुई हैं, जिन्हें पास के घुवास गांव के एक निजी अस्पताल में उनके स्वजनों ने भर्ती कराया।उन सभी का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में संलिप्त वाहन क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि का बताया जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर से चालक फरार है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment