कोतवाल के अभद्र व्यवहार पर सोनकर समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 1:22 PM

---Advertisement---

– पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न होने को लेकर न्याय की लगाई गुहार

-:सदर कोतवाल ने गाली गलौज देकर कोतवाली से पीड़ित को भगाने का लगाया आरोप

सोनभद्र। सदर कोतवाली परिसर में बुधवार की सुबह एक पीड़ित द्वारा अपने परिवार को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एसएन पांडे से मिलकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा तो उनके द्वारा उस पीड़ित सोनकर को गाली-गलौज अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कोतवाली से भागने को प्रभारी निरीक्षक ने दिए आदेश जिस पर सोनकर समुदाय के लोगों ने कोतवाली गेट पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज को लेकर न्याय की गुहार लगाते हुए कोतवाल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन आक्रोशित लोगों ने बताया कि पीड़ित ने पिछले 6 दिसम्बर  को न्याय की गुहार लगाने के लिए एप्लीकेशन दिया जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और गुंडों द्वारा पीड़ित को परेशान किया जा रहा है उसी सिलसिले में पुलिस द्वारा न्याय की गुहार लगाने के लिए जब पीड़ित थाना प्रभारी एसएन मिश्रा से मिलने पहुंचा तो बुधवार की सुबह जैसे ही उनसे वार्ता किया तो उनके द्वारा पीड़ित को गाली गलौज देकर कोतवाली से भाग जाने का आदेश दिया जिस वही  पीड़ित सागर सोनकर पुत्र स्वर्गीय श्री राम सोनकर कम्हरिया रोड निवासी ने बताया कि फल की दुकान पर मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं वहीं बीते दिनों 6 दिसंबर को जब मैं दुकान से घर पहुचा  तो बाइक से आधे दर्जन की संख्या में कुछ लोग आए और जबरन मुझे ले जाने लगे जिस को लेकर कोतवाली में आकर एप्लीकेशन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद आज नव दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई उनके खिलाफ तो हम पार्थी थाना प्रभारी निरीक्षक से उनकी शिकायत करने आए तो आते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उन सभी के ऊपर  भड़क गए और उन को जाती सूचक सब्दो के साथ गाली गलौज देते हुए कोतवाली कैम्पस से भागने को कहा जिस पर सोनकर समुदाय ने सदर कोतवाली प्रभारी के अभद्र व्यवहार के खिलाफ कोतवाली गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक से थाना प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ करवाई कराए जाने की मांग करते हुए ज्ञानन एसपी आफिस जा कर सौपा।

इस मामले में एडिशनल एसपी मुख्यालय विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा एप्लीकेशन हमें प्राप्त हुई है सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी को संबंधित मामले में जांच कर कार्रवाई करने को आदेश किया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment