सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के साथियों व परिजनों द्वारा लगाए गए सड़क जाम को प्रभारी निरीक्षक ने हटवाया

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 8:26 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह / सेराजुल हुदा) बीती रात्रि को एनएच 75 पर ट्रेलर की चपेट में आकर धनोरा निवासी 18 वर्षीय नीरज की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई थी जिसको लेकर आज सुबह 9:00 बजे मृतक के साथियों व परिजनों द्वारा सड़क पर मोमबत्ती जलाकर बैठ गए और रीवाँ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया | मृतक के साथियों की मांग थी की मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले और ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई हो | इस दौरान मृतक के साथियों ने जाम स्थल पर हाथों में कैंडिल लेकर शराब न पीने की कसम भी ली | जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई | सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरक्षी सुमित अरोड़ा के सहयोग से बल पूर्वक वहां मौजूद युवाओं को खदेड़ा और जाम को खुलवा कर आवागमन को चालू कराया | प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटनास्थल से पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है | लेकिन इस तरह से लोगों को सड़क जाम नहीं करने दूंगा | सड़क जाम करने वालों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करके मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा | मैं इस प्रकार की किसी भी परंपरा को नहीं होने दूंगा |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment