Breaking:सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 3:42 AM

---Advertisement---

घटना दुद्धी कोतवाली के समीप जीजीआईसी के रात्रि 11:00 बजे के पास की

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रीवां- रांची राष्ट्रीय मार्ग पर बीती रात को कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने टै्लर की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | बताया जाता है कि नीरज विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्कर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम धनौरा बीती रात किसी कार्य से बाजार आया था कि तभी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने से गुजर रहे टै्लर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपने हमराहियो के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्यवाही में जुट गए ट्रेलर को जाबर पैट्रोल पंप के समीप खड़ा करा दिया गया ।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment