घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग खुटहा पर मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार छात्र घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मिश्र मझिगवां निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा (22) पुत्र राजित विश्वकर्मा मंगलवार सुबह दस बजे बाइक से परीक्षा देने आईटीआई विसुंधरी कालेज जा रहा था। खुटहां गांव में रविदास मंदिर के पास एक मोड़ पर वह ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवकुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई। चिकित्सकों ने उसके पैर फैक्चर होने का अंदेशा व्यक्त किया।
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार छात्र घायल
---Advertisement---

