दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत,3 घायल

By:

On: Tuesday, December 14, 2021 4:15 PM

---Advertisement---

म्योरपुर- म्योरपुर थाना अंतर्गत लिलासी गांव में दो बाइक में जोरदार भिडंत हो गई, जिसमे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वही तीन लोग घायल बताए गए। जानकारी के अनुसार लिलासी निवासी अमर लाल अपने पत्नी के साथ घर जा रहा है घर पहुंचने से करीब १०० मीटर दूर ही एक बाइक से जोरदार भिडंत हो जाने के कारण, दूसरे बाइक पर सवार होती लाल नाम के युवक निवासी खरटिया पोस्ट नौडीहा का मौके पर मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार एक और युवक राम सिंह निवासी सुपाचुआ का बताया गया जिसे भी गंभीर चोट आई है। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दिया।सूचना पर पंहुचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने घटना के बाबत जानकारी लिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment