उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में सम्मिलित होने हेतु दुद्धी विकासखंड के ग्राम प्रधान एडीओ, सचिव ,सहायक को लखनऊ जाने हेतु बीडीओ दुद्धी ने किया रवाना

By:

On: Tuesday, December 14, 2021 3:24 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र। उ. प्र. शासन के निर्देश पर 15 दिसंबर को लखनऊ मे प्रस्तावित ग्राम पंचायत सम्मेलन मे प्रतिभाग करने के लिए पंचायती राज से जुड़े ग्राम प्रधान ,पंचायत सहायक, व ग्राम विकास अधिकारी समेत दर्जनों लोगों ने मंगलवार को सुबह 10 बजे विकास खण्ड दुद्धी से सुरक्षित बसों द्वारा लखनऊ के लिए रवाना किया गया।विकास खंड दुद्धी के 58 ग्राम पंचायत के सभी ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक 15 दिसंबर को होने वाली लखनऊ में ग्राम पंचायत सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु दो बसों द्वारा मंगलवार को सुबह 10:00 बजे खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सभी को सुरक्षित वाहन द्वारा लखनऊ में होने वाले ग्राम पंचायत सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु बसों पर बैठा कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

 

खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को लखनऊ के एक्सिपो मैदान मे ग्राम पंचायत सम्मेलन का आयोजन शासन द्वारा प्रस्तावित है।जिसमे प्रतिभाग हेतू विकास खण्ड के सभी ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक को सुरक्षित बसों से रवाना किया गया है।साथ मे एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह व ग्राम पंचायत/ विकास अधिकारी भी साथ मे गये है।साथ मे सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक बसों पर दो पुलिस की ड्यूटी भी लगी है। जो पहले से प्रस्तावित मार्ग से पहुंच सके। जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश भर से ग्राम प्रधान व पंचायत सहायकों को सम्मेलन मे प्रतिभाग करना है। प्रधानों ने बताया की पूरी व्यवस्था ब्लाक की ओर से की गयी है।

इस मौके पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह, प्रधान संघ दिनेश यादव सहित अन्य ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान लखनऊ रवाना हुए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment