बभनी:-थाना क्षेत्र के बभनी सुकरौन टोला में एक महिला का शव घर के बडेर से संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को लटकता मिला। महिला के दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस का कहना है कि मौत के कारण पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।सोमवार को थाना क्षेत्र के सुकरौन टोला निवासी 27 वर्षीय विमला पत्नी चेतलाल का शव घर के बड़ेर से लटकता मिला। घटना के समय महिला का पति चार महीने के बच्चे की तबीयत खराब होने पर दवा लेने बभनी गया हुआ था। महिला के अन्य तीन बच्चे स्कूल गए थे। छोटा चार महीने की बच्ची मां के साथ थी। पति जब घर आया तो महिला का शव घर के बरामदे में बड़ेर के सहारे लटका हुआ था और बच्ची बगल में रोती-बिलखती मिली। महिला का दोनों घुटने जमीन से लगा हुआ था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मौके पर जांच की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का है या कुछ और अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का लटकता मिला शव, हत्या की आंशका
---Advertisement---

