Bank Strike on 16-17 December 2021: 2 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण 16 और 17 दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के कदम के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है.
“हमें इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (LBA) द्वारा सूचित किया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हड़ताल का नोटिस दिया है, यह सूचित करते हुए कि यूएफबीयू के संघटक संघों AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में 16 और 17 दिसंबर, 2021 को देशव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखा है.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, UFBU बैंक यूनियनों का एक छत्र संगठन है. एआईबीओसी के अधिकारियों का मानना है कि पीएसबी के निजीकरण के इस कदम से अर्थव्यवस्था के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को नुकसान होगा. उनका यह भी मानना है कि यह स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ऋण प्रवाह को प्रभावित करेगा.
पीटीआई ने यह भी बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, देश की कुल जमा राशि का 70 प्रतिशत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास है और उन्हें निजी पूंजी को सौंपने से इन बैंकों में जमा आम आदमी का पैसा संकट में पड़ जाएगा.
दिलचस्प बात यह है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021 का बजट पेश करते हुए कहा था कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों का निजीकरण किया जाएगा

