हर जरूरतमंदों के साथ -मोदी,योगी सरकार-सुरेन्द्र अग्रहरि

By:

On: Monday, December 13, 2021 9:03 AM

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 करोड़ पात्र लोगो को मुफ्त राशन ,तेल, चना व नमक का वितरण।।
अंत्योदय कॉर्ड धारको को प्रति राशन कार्ड 35 किग्रा तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा मुफ्त राशन वितरण

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र- सार्वजनिक वितरण प्रणाली खजुरी की दुकान पर आज अन्न महोत्सव योजना के अन्तर्गत डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि के द्वारा कई पात्र महिलाओं व पुरुषों को गेहूं, चावल के साथ साथ मुफ्त में तेल, चना व नमक का वितरण किया गया। वितरण के दौरान उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा देश के 80 करोड़ व प्रदेश के 15 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन के साथ साथ तेल,नमक व चना का वितरण किया जा रहा है और यह योजना अभी मार्च 2022 तक चलेगा ।देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का सपना है कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनो को पूरा किया जाए कि पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे ठीक उसी के नक्शेकदम पर उनके सपनों को पूरा किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को राशन कार्ड के हिसाब से मुफ्त में राशन देने का कार्य किया जा रहा है जो सरकार की अच्छी पहल है।गरीबो के कल्याण के लिए सरकार द्वारा ठोस पहल उठाये जा रहे है । सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि देश में सर्वाधिक ,कोरोना टेस्ट व टीकाकरण हुए हैं जो लोग अभी तक टीकाकरण नही करवा पाए हैं वो अपना टीकाकरण अवश्य करवाये। देश व प्रदेश को सुरक्षित बनाये।इस अवसर पर कई लोगों को राशन के साथ तेल,नमक व चना का वितरण किया गया। इस दौरान वकालत खां, ग्राम प्रधान मुन्ना भारती सहित सैकड़ों कार्डधारक उपस्थित रहे।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment