छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की सिर कुंचकर की हत्या

By:

On: Sunday, December 12, 2021 2:30 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में रविवार सुबह छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की सिर कुंचकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार विसुंधरी गांव निवासी विश्वनाथ विश्वकर्मा के दो बेटे राधेश्याम विश्वकर्मा (38) घनश्याम विश्वकर्मा के परिवार के लोग अगल बगल रहते हैं।राधेश्याम ने घर से दूर पंचर की दुकान की है।बताया गया कि घनश्याम की मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उसका दवा इलाज चल रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह के समय राधेश्याम नहाने के लिए घर से बाहर जा रहा था।इसी बीच उसका छोटा भाई घनश्याम उसके पास आया और अपने घर के अंदर लिवा गया।घर के अंदर एक कमरे में उसने लोढ़ा व फावड़े से उस पर हमला कर दिया और उसके जमीन पर गिरते ही पत्थर व फावड़े से उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दिया।घटना की जानकारी होते ही उसकी पत्नी सुमन रोते हुए बच्चों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सीओ सदर राजकुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी देवतानंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के सम्बंध में पूछताछ की।घर से कुछ दूर अरहर के खेत में छिपे घनश्याम को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसके बाद शव को घोरावल सीएचसी ले जाया गया जहां पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।उधर घटना के बाद परिजनों व गांव में हड़कंप मच गया।इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी देवतानंद सिंह ने बताया कि मृतक राधेश्याम विश्वकर्मा के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में मर्चरी हाउस में भेज दिया गया है।इस मामले में मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।बताया गया कि मृतक राधेश्याम के 13, 11, 7 वर्ष के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment