उत्तर प्रदेश एथलीट्स प्रतियोगिताओं में दुद्धी की महिलाओं ने जीता गोल्ड मेडल

By:

On: Sunday, December 12, 2021 2:22 AM

---Advertisement---

संगीता वर्मा, उमा गुप्ता, वंदना कुशवाहा, विद्यावती गौड़ ने बस्ती में आयोजित खेल में क्षेत्र का बढ़ाया मान

– 30 जिले से पहुंचे 225 प्रतिभागियों ने लिया खेल में हिस्सा

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:-उत्तर प्रदेश एथलीट प्रतियोगिता बस्ती के सत्यवान स्टेडियममें दिनांक 9 -10 दिसंबर 2021-22 में आयोजित प्रतियोगिता जिसका आयोजन मास्टर एथलीट्स एसोसिएशन बस्ती द्वारा संपन्न कराया गया, ज्ञात कराना है कि इस प्रदेश स्तरीय महिला, पुरुष सम्मिलित खेल में सोनभद्र से कुल दस खिलाड़ियों द्वारा खेल में प्रतिभाग किया गया,जिसमें 7 महिलाएं व 3 पुरुषों ने भाग लिया इस खेल में दुद्धी से संगीता वर्मा , वंदना कुशवाहा, उमा गुप्ता, विद्यावती गोंड व ओबरा से तृप्ति व संगीता मसीह रावटसगंज से सरिता तथा एनसीएल दुद्धी चुआ से राजेश राम , एन०सी०एल ०बीना से गुलाबचंद व एन०सी०एल ०बीना से हरफूल सिंह ने भाग लिया । प्रदेश स्तरीय खेल में उत्तर- प्रदेश के 30 जिलों से कुल 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता गुलाबचंद जी कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा दिनेश प्रताप सिंह आयोजक मंडल सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा जी के सानिध्य में दो दिवसीय चले खेल प्रतियोगिता में दुद्धी से गई संगीता वर्मा 45 प्लस उम्र
ग्रुप में 200 मीटर रेस , 400 मीटर हर्डल रेस ,100 × 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल तथा डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया व वंदना कुशवाहा 40 प्लस एज ग्रुप में 200 मीटर रेस, 400 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल तथा 100 मीटर हर्डल रेस, में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उमा गुप्ता 30 प्लस एज ग्रुप में हैमर थ्रो व 100 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल,व 3000 मीटर वाॅक में में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विद्यावती गोंड 10,000 मीटर रेस, व 3000 मीटर वाॅक मे गोल्ड मेडल, व
800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर दुद्धी दुद्धी परिक्षेत्र एवं जनपद सोनभद्र का मान बढ़ाया, बहू यामी प्रतिभा के धनी व नारी सशक्तिकरण की बेमिसाल ऊर्जावान निरंतर अभ्यासरत महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सहित जनपद व प्रदेश का मान बढ़ाया जिसको लेकर दुद्धी फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष डॉ विनायक कुमार श्रीवास्तव, सचिव जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सहित पूरी टीम व दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट आदि प्रबुद्ध जनों ने ख्याति लब्ध महिलाओं को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना किया है l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment