सोनभद्र:मारवाड़ी महिला मंच सोन शाखा रॉबर्ट्सगंज परिवार ने आज सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व उनके 11 अन्य साथियों के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा की। सभा में मौजूद मंच की अध्यक्ष श्रीमती निशा अग्रवाल ने सर्वप्रथम सीडीएस रावत की फोटो पर माल्यार्पण कर दीपक जलाया व सभी मंच
साथियों ने कैंडल जलाकर प्रार्थना की कि यह दीपक यूं ही चलता रहे व कहा कि बिपिन रावत ने सेना के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाई जिसे सदैव याद रखा जाएगा व उनके साथियों को भावभीनी श्रंद्धाजली देते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है ।वह हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।
वहीं सभी ने कैप्टन वरुण सिंह जी जिनका इलाज बेंगलुरु के एक सेना अस्पताल में चल रहा है उनके जल्दी स्वस्थ होने की भी कामना की । कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सीडीएस रावत अमर रहे का भी नारा लगाया। इस अवसर पर निशा अग्रवाल, पायल गोयल,चित्रा जालान, पूनम खेतान ,खुशबू खेतान, सुनीता सराफ ,उषा चौधरी, अनीता कनोडिया, सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल,अनिता थर्ड,अंशिका झुनझुनवाला,उषा अग्रवाल,रीतू जालान,रंजना अग्रवाल आदि अन्य लोग शामिल रहे।

