शोकसभा कर वी वी एम प्ले स्कूल द्वारा सीडीएस विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

By:

On: Thursday, December 9, 2021 2:34 PM

---Advertisement---

Sonabhadr:देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 अन्य लोगों की हेलीकाप्टर हादसे में आकस्मिक निधन पर वी वी एम प्ले स्कूल में छात्र छात्राओं ने गुरुवार की सुबह दो मिनट मौन रखकर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर अध्यापक अध्यापिकाओं ने उनके जीवन के बारे में और देश के लिए उनकी योगदान पर प्रकाश डाला और बताया कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना से पूरा राष्ट्र मर्माहत है । वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक थे। गंगा संरक्षण के प्रति उनकी लगन प्रेरणादायक थी। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की क्षमता दें। शोक सभा में इन्दु भूषण त्रिपाठी , श्रवण कुमार गायत्री सिंह मौसम सिंह ने भी उनके निधन को पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment