रजखड़ गांव में बना पुलिया छतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना को दे रहा दावत।

By:

On: Thursday, August 12, 2021 5:48 PM

---Advertisement---

(रवि सिंह,क्राइम जासूस“)
दुद्धी /सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के रजखड़ गांव में स्टेशन रोड होते हुए रेनुकूट जाने वाली मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे कई बार छोटी मोटी दुर्घटना हो चुकी हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।

बताया जाता है कि विगत 3 – 4 साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग से लाखों रुपये की लागत से सड़क एवं लउवा नदी पर पुलिया का निर्माण कराया गया था।लेकिन पुलिया निर्माण के कुछ साल बाद ही पुलिया की नीचे वाले हिस्से की मिट्टी बाढ़ में पूरी तरह कट गई जिससे पुलिया का निचला हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया और सिर्फ सीमेंटेड पट्टी के सहारे नीचे का भाग टिका हुआ है। अभी पिछले महीने आए बारिश के कारण रीवा रांची मार्ग एन एच की पुलिया टूटने के कारण स्टेशन रोड होते हुए उक्त पुलिया से गाड़ियां रेनुकूट के लिए आने जाने लगी।गाड़ियों के दबाव एवं बारिश के कारण पुलिया कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही हैं।
रजखड़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अपना दल एस युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा उर्फ राजू ने बताया कि कई वर्षों से यह पुलिया क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है।एक दो बार इसमें बाइक वाले गिर भी चुके हैं।पुलिया मरम्मत को लेकर कई विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी न तो पुलिया की मरम्मत कराई गई और न ही क्षतिग्रस्त होने की बोर्ड लगाया गया। जिससे नए वाहन चालक कभी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अविलम्ब पुलिया मरम्मत कराए जाने एवं क्षतिग्रस्त का बोर्ड लगाए जाने की माँग की है ताकि सम्भावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment