*नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह ने रोशन किया जिले का नाम* अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक ।

By:

On: Thursday, August 12, 2021 2:42 PM

---Advertisement---

(वली अहमद सिद्दीक़ी “क्राइम जासूस”)
सिंगरौली/मध्यप्रदेश। वर्ष 2021 में पूरे भारत देश से कुल 152 पुलिस अधिकारियों को जाँच में उत्कृष्टता के लिए चयनित किया गया है। जिसमें सिंगरौली जिले के नवानगर थाने में पदस्थ निरीक्षक यू.पी.सिंह का चयन उत्कृष्टता के  लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक हेतु किया गया है। 

श्री सिंह की सफलता से समूचे सिंगरौली पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल व्याप्त है। नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह को  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 11 पुलिस अधिकारियों को मेडल फार एक्सीलेंस इन इनवेस्टीशन(जांच में उत्कृष्टता) दिया जाएगा। अपराध सहित अन्य मामलों में जाँच के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा।
देशभर में इसके लिए 152 पुलिस अधिकारियों का नाम शामिल है, जिनमें से 28 महिला पुलिस अधिकारी भी हैं।
मध्य प्रदेश से उमेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर, आलोक श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर, अनिमेष कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर, आकांक्षा साहरे, एसआइ, सुनील लता, इंस्पेक्टर, जितेंद्र सिंह भास्कर, इंस्पेक्टर, आरती धुर्वे, एसआइ, रेवल सिंह बर्डे, इंस्पेक्टर, रामप्यारी धुर्वे, एसआइ, अंजू शर्मा, एसआइ, अभय नेमा इंस्पेक्टर चयनित हुये हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment