रेनूकूट/सोनभद्र।
आजादी के 75 वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य में शासन द्वारा पूरे प्रदेश में “आजादी का अमृत महोत्सव” को 9 अगस्त से 16 अगस्त तक समारोह पूर्वक मनाने की कड़ी में आज 11 अगस्त को जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में नगर पंचायत रेनुकट के MRF सेंटर स्थल साउडीइ में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनीता सुक्ला एमं रेनूकूट नगर पंचायत के संभासदों द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
जिसमें 21 पौधा लगाया गया।इस कैम्प में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनीता सुक्ला के साथ साथ सभासद रमलू चौधरी , मुन्नी लाल ,प्रदीप कुमार , नौशाद मिया (समाज सेवी),असलम,आलम,विनोद गुप्ता के साथ साथ नगर पंचायत रेनूकूट के कर्मचारी अनिल कुमार, मोहर्रम अली, घनस्याम, लाल चंद यादव,सुरेश,भोला सिंह, रंजन कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित दिखे।

इस के परिपेक्ष्य में नगर पंचायत रेनूकूट कार्यालय के प्रांगण में प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहर कैम्प का आयोजन किया गया,जिसमे आये लभ्यर्थियो को डिजिटल ट्रेनिंग के साथ साथ सभी प्रकार के लोन प्राप्त करने के संबंध में समझाया गया और आये लोगो को टीकाकरण की लिए प्रेरित किया गया ।

