अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र गुरु पूर्णिमा से लगातार झमाझम बारिश होने के कारण सोन नदी का जलस्तर उफान पर है नदी का दोनों किनारा करार पकड़ लिया लेकिन खतरे के निशान से नीचे है।
गुरु पूर्णिमा से लगातार बारिश होना स्टार्ट हुआ तब किसानों के चेहरे पर खुशी खिल गई कि चलो अब आराम से खेती हो जाएगा लेकिन लगातार बारिश होने से बहुत से किसानों का खेत जलमग्न हो गया।
जिसके कारण किसानों में निराशा छा गई इंद्रदेव इतना प्रसन्न हुए की लगातार झमाझम बारिश करने लगे जिसके कारण कई गांव में गरीबों के कच्चे मकान ढह गए। मवेशी भी परेशान हैं।
सभी लोग अब धूप निकलने के लिए भगवान से मन्नत और विनती कर रहे हैं। यदि यही हाल बारिश का रहा तो बाढ़ आना भी सुनिश्चित हैं।
*लगातार मुसल्ला बारिश होने से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा लेकिन खतरे के निशान से बाहर
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, August 1, 2021 9:33 AM
---Advertisement---

