गुना /मध्यप्रदेश।
जनपद सोनभद्र के मुर्द्धवा (लालता सिंह पेट्रोल पंप) निवासी श्री राम नागिना सिंह के पुत्र श्री अशोक सिंह जो CISF में डिप्टी कमांडेंट पद पर अलंदुर एयरपोर्ट,चेन्नई (टेमिलनाडू )में कार्यरत थे
उनका ट्रांसफर मध्यप्रदेश के गुना में स्थित गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया(GAIL)के डिप्टी कमांडेंट के पद पर होने के पश्चात आज 31 जुलाई को उनके द्वारा मध्यप्रदेश के गुना पहुच कर अपना पदभार ग्रहण किया गया।
श्री अशोक सिंह का स्वागत CISF के जवानों एमं अधिकाारियों द्वारा सलामी दे कर किया गया।
आप को बताते चले कि श्री अशोक सिंह बहूत ही सुलझे हुए शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति है जिनसे जब भी आप मिलेंगे आप को यह अहसास नही होगा कि इतने ऊंचे पद का व्यक्ति आप के सामने है ,आप को उनके स्वभाव से किसी भी प्रकार की घमंड की भावना नही झलकेगी । रेनूकूट के लोगो के लिए गर्व की बात है कि उनके बीच का व्यक्ति एक अच्छे पोस्ट पर अपनी सेवाएं दे कर रेनूकूट का नाम रोशन कर रहा है ।

