स्वर्गीय डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी श्रीमती हीना साहब की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती,मिलने पहूचे तेजस्वी यादव ।

By:

On: Wednesday, July 28, 2021 9:50 AM

---Advertisement---

पटना/बिहार।

बिहार के सिवान के पूर्व संसद स्वर्गीय डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी एमं राजद के लोकसभा सीवान के पूर्व प्रतयाशी श्रीमती हीना सहाब की तबियत खराब होने के पश्चात ओसामा साहब अपने माँ श्रीमती हिना सहाब को लेकर पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया।


श्रीमति हिना साहब की तबीयत खराब की सूचना मिलते के साथ उनसे मिलने और उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम, शाहीन साहब, सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी , राजद विधायक रीतलाल यादव, हरिशंकर यादव, शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सरफराज आलम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति पारस हॉस्पिटल में उपस्थित हुए और उनकी स्वास्थ्य बेहतर की कामना किया ।


सबसे अहम बात यह रही कि डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वर्गवास के बाद उनके पुत्र ओसामा साहब और नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव की पहली मुलाकात हुई । तेजस्वी यादव की ओसामा साहब से यह मुलकात डैमेज कंट्रोल की रूप में देखा जा रहा है।

वही VIP पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी भी ओसामा साहब से मिलने पहूचे जिससे बिहार में राजनैतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई  । मुकेश साहनी बीते दिनों उत्तरप्रदेश में  एयरपोर्ट  पर रोके जाने से सत्ताधारी पार्टी से कुछ नाराज़ चल रहे है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment