सोनभद्र/ रेनुकूट।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के दौरे पर आए श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्य मंत्री श्री सुनील भराला को भाजपा सभासद श्री राज वर्मा ने जिले में स्थित एक मात्र कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय की दुर्व्यवस्था से अवगत कराया
व कहा कि मजदूर अपनी मेहनत की कमाई का एक हिस्सा कर्मचारी राज्य बीमा निगम में जमा कराता है किंतु कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में उचित व्यवस्था, पर्याप्त डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति न होने के कारण वहां के मजदूरों को काफी असुविधा होती है और वह अपने व अपने परिवार का उपचार निजि अस्पतालों में कराने को मजबूर हो जाते है।
aa1aa1aaaaaaaअतः इस समस्या को अतिशीघ्र हल कराया जाए जिससे सरकार की इस योजना का लाभ हर मजदूर सुचारू रूप से उठा सके।राज्य मंत्री जी ने कहा की भाजपा सरकार श्रमिकों के लिए सदैव समर्पित रही है। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय से संबंधित यह समस्या संज्ञान में आया है इस समस्या को जल्द ही हल किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी, जिला संयोजक भाजपा आईटी विभाग अभय सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह रानू, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंटू, जयप्रकाश शुक्ला, प्रेम रावत, सभासद प्रदीप, अजीत गुप्ता, अरूण सिंह, मनोज पांडे, उमेश ओझा, दुर्गविजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा वह अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

