सरकारी रोस्टर के हिसाब से बिजली न मिलने से दु:खी दुद्धी विधायक ने डीएम को लिखा पत्र ||

By:

On: Wednesday, June 23, 2021 8:17 AM

---Advertisement---

सेराजुल हुदा ,”क्राइम जासूस”
दुद्धी -सोनभद्र |

दुद्धी विधानसभा के  विधायक हरिराम चेरो ने क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर अवगत कराया |

पत्र के माध्यम से बताया कि हमारे सरकार की छवि लापरवाह विद्युत विभाग के अधिकारियों के कारण धूमिल हो रही है | क्षेत्र में हल्की फुल्की बरसात होने पर खराब मौसम का बहाना बनाकर बिजली काट दी जाती है| पिछले एक सप्ताह से मेरे गाँव गड़दरवा में बिजली नहीं आ रही है |बिजली विभाग से बात करने पर तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर बात को टाल दिया जाता है जबकि हमारी सरकार रोस्टर के हिसाब से कम से कम 18 घंटे बिजली देने का वादा जनता से किया है लेकिन बिजली विभाग के मनमानी रवैये से सरकार की छवि खराब हो रही है और जनता में भारी आक्रोश है | उन्होंने ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों को मेरे विधानसभा क्षेत्र से हटाया जाय तब जाकर क्षेत्र में बिजली समस्या का समाधान संभव हो पायेगा |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment