सेराजुल हुदा,” क्राइम जासूस”
दुद्धी/सोनभद्र।
स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित न्यू उपकेंद्र दुद्धी में संविदा लाइनमैन विमलेश की सोमवार रात 9 बजे प्रधानपति द्बारा पीटने का आरोप लगाया गया है |
बताया जाता है कि सोमवार को रात में रजखड़ गाँव में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी जिसके कारण प्रधानपति द्बारा मौके पर तैनात संविदा लाइनमैन को पीटा और वहाँ पर रखे सामानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया | जिससे आक्रोशित होकर संविदा लाइनमैनो ने रात्रि में ही लामबंद होकर पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया |
लेकिन प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह के द्वारा कारवाई के अशवासन के बाद विद्युत आपूर्ति को चालू कर दिया | जिसको लेकर आज सुबह न्यू उपकेंद्र दुद्धी पर प्रदर्शन किया गया जिसमें जेई महेश कुमार के साथ टीजी2 कर्मियों में अनिल सिंह, एस एन पाठक, ओम प्रकाश, विंध्य बिहारी, प्रेम सागर संविदा लाइनमैन बुद्धदेव, राम कुमार, विजय, उमेश आदि लोग मौजूद रहे |

