कार्यदाई संस्था की लापरवाही के कारण रीवा राँची हाइवे N H 39 पर दुद्धी के लौआ नदी का रपटा बहा  |  

By:

On: Friday, June 18, 2021 8:50 AM

---Advertisement---
  लोगो द्वारा  जिलाधिकारी सोनभद्र व उप जिलाधिकारी दुद्धी से गैर जिम्मेदार कार्यदाई संस्था पर कठोर कार्रवाई कार्यवायी करने की मांग ।   
लगभग 30 -50 किलोमीटर मुर्धवा मोड़ रेणुकूट होकर वाहनों को जाना पड़ेगा जिससे होगी आर्थिक क्षति ।                                     
खबरों से गत दिनों वैकल्पिक रपटा क्षतिग्रस्त होने का जताया था अंदेशा  ।
(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
(दुद्धी सोनभद्र )
जनपद सोनभद्र के रीवा राँची हाइवे  N H 39   लाइफ लाइन सड़क जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा आदि राज्यों को जोड़ने का सीधा एकमात्र सरल और सुगम रास्ता है।दुद्धी में लौआ  नदी पर नए पुल बनाने के चलते पुराना पूल तोड़कर  वैकल्पिक रपटा बनाया गया था जिसमें घोर अनियमितता खुलेआम की गई,  उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार द्वारा कार्यदाई संस्था द्वारा घटिया कार्य करने हेतु संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पहुंचकर मौका की स्थिति को देखते हुए रपटा क्षतिग्रस्त होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी व  विधिक कार्रवाई करने को संस्था को दिया गया था l
परंतु गैर जिम्मेदार और निरंकुश संस्था द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया गया, जो अपने कर्तव्य का खुल्लम खुल्ला घोर विलोप हैं,जिसका  निष्कर्ष यह निकला कि आज वह रपटा आज टूट गया ।
 
दुद्धी निवासियों का कहना है कि  जिलाधिकारी  सोनभद्र और  उपजिलाधिकारी   दुद्धी   कार्यदाई संस्था के खिलाफ विधिक कार्रवाई करें जिससे कोई भी संस्था जनता के टैक्स से खिलवाड़ ना कर सके l अब आवागमन के लिए लगभग 30-50  किलोमीटर बेवजह जनता पर आर्थिक अधिभार  होगा,  जिसका जिम्मेदार कौन होगा ? त्वरित कार्रवाई जनहित में की जाए l हाथीनाला से  दुद्धी जाने वाले वाहन अब  शासन द्वारा निर्देशित डायवर्ड रूट पर अपने वाहन लेकर जाएं l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment