वली अहमद सिद्दीकी,,,अनपरा,,सोंनभद्र
• कोविड-19 संक्रमित मरीजो की मदद मे सोनभद्र बना माडल
:- वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण चहुंओर जहां आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन रेगुलेटर आदि आवश्यक संसाधनो को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वही उत्तर प्रदेश का जनपदः-सोनभद्र कोविड-19 संक्रमित मरीजो को उपचार हेतु आवश्यक आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन रेगुलेटर आदि आवश्यक संसाधनो को उपलब्ध कराने मे माडल बन गया है।
जिलाधिकारी-सोनभद्र व उपजिलाधिकारी-दुध्दी ने कोविड-19 के बढते संक्रमण के मद्देनजर आठ वर्षो से बन्द पडे जनपदः-सोनभद्र के अनपरा-करहिया स्थित निजी आक्सीजन प्लान्ट को चौबीस घण्टे निर्बाध विद्युत आपुर्ति दिलवाकर व वर्षो बन्द पडे होने के कारण खराब हो चुके कल-पुर्जो को बदलवाकर अत्यधिक कम दिन मे सुचारु करवाया तथा दो मई से आक्सीजन प्लान्ट से आक्सीजन सिलेण्डर की रिफिलिंग प्रारम्भ है तथा चौबीस घण्टे मे प्लान्ट से लगभग 300 आक्सीजन सिलेण्डरो की रिफिलिंग होती है जो कि सोनभद्र मे वर्तमान मे कोविड-19 संक्रमितो मरीजो हेतु आक्सीजन सिलेण्डर की मांग से ज्यादा है जिसके कारण अन्य जनपदो के संक्रमितो को भी आक्सीजन सिलेण्डर रिफिल कर दिये जा रहे। आक्सीजन प्लान्ट पर वितरण कराने हेतु तीन राजस्व कर्मी तैनात किये गये है तथा आक्सीजन सिलेण्डर रिफिल कराने हेतु डाक्टर द्वारा दिये गये कागजात व मरीजो का विवरण उपलब्ध कराने पर सहजता से लोगो के आक्सीजन सिलेण्डर को रिफिल किया जा रहा है।
जिला प्रशासन का साथ देते हुये नेकी की राह अपनाये अनपरा की स्वयंसेवी संस्था उर्जांचल आक्सीजन बैंक ने भी सीमित संसाधनो मे कोविड-19 संक्रमितो को निःशुल्क आक्सीजन रेगुलेटर व आक्सीजन मास्क उपलब्ध कराने मे अपनी ताकत झोक दी है। जहां बाजारो मे कोविड-19 संक्रमितो को आक्सीजन दिये जाने हेतु आवश्यक रेगुलेटर उपलब्ध नही है ऐसे मे उर्जांचल आक्सीजन बैंक द्वारा अपने स्तर पर बनाये गये आक्सीजन रेगुलेटर कोविड-19 संक्रमितो के लिये संजीवनी शाबित हो रहे है। उर्जांचल आक्सीजन बैंक के संयोजक पंकज मिश्रा ने बताया कि उनकी संस्था सामाजिक लोगो के सहयोग से संचालित है तथा कुशल कारीगरो के माध्यम से उन्होने अनपरा मे ही आक्सीजन दिये जाने हेतु आवश्यक रेगुलेटर तैयार करवाये है जिसकी निर्माण लागत बाजार मे मिल रहे रेगुलेटरो से लगभग पचास प्रतिशत कम है। उनकी संस्था का बकायदा एक कन्ट्रोल रुम है जहां संस्था के पदाधिकारी अपने मोबाईल नम्बरो पर आने वाले कोविड-19 संक्रमित मरीजो के परिजनो के काल रिसीव कर उन्हे ससमय निःशुल्क रेगुलेटर व आक्सीजन मास्क उपलब्ध कराते है। अभी तक उन्होने बताया कि अनपरा, ओबरा, राबर्टसगंज समेत उनकी संस्था द्वारा सिंगरौली मध्य प्रदेश व वाराणसी, आजमगढ आदि अन्य जनपदो मे भी कोविड-19 संक्रमितो को निःशुल्क रेगुलेटर व आक्सीजन मास्क उपलब्ध कराये गये उप जिलाधिकारी दूधी रमेश कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा अब होम आइसोलेशन मेरा रहे व्यक्तियों को भी प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं, कोई भी संक्रमित व्यक्ति प्रशासन से ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होने पर संपर्क संपर्क कर प्राप्त कर सकता है उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

