अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
नगर दो प्रमुख काली मंदिर दुर्गा दुर्गा मंदिर को शनिवार से दर्शन हेतु 10 दिनों के लिए बंद कर दिए गए है।अग्रवाल धर्मशाला व दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल व जय माँ काली सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए जनहित में मंदिर दर्शन हेतु शनिवार 24 अप्रैल से 3 मई तक के लिए बंद किया गया है।उसके बाद परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भक्तों से अनुरोध किया है कि आप सब घर से ही पूजा पाठ करें।ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रहे,बिना कार्य के घर से न निकले।इन विकट परिस्थितियों में आप सब के सहयोग की अपेक्षा है।
समिति के निर्णय का समाज के लोगो ने समर्थन किया है। वही समिति के पूर्व महामंत्री संजय जैन ने कहा कि जनहित में लिया गया यह निर्णय सराहनीय है।समाज के लोगो को स्वयं आगे बढ़कर सुरक्षा के कदम उठाने पड़ेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा समय में एक बार फिर से कोरोना मरिजो की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके चलते नवरात्रि के दिनों में भी ऐतिहात के तौर पर पूर्व की भांति होने वाले धार्मिक आयोजनो को सर्वसम्मति से खत्म कर दिया गया था ।इधर बीच जिस प्रकार से लगातार कोरोना मरिजो की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है उसे देखते हुए मंदिर समिति के द्वारा लिये गये निर्णय को समाज के लोगों ने भी समर्थन दिया है।

