अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
कोविड-19 के बढ़ते कहर को देखकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर अब रविवार पूर्ण लाक डाउन रहेगा
इसी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने कल रात में ही अलाउंस करके पूरे नगर वासियों को अवगत कराया कि कल किसी भी तरह का कोई दुकान है नहीं खुलेंगे यदि कोई दुकानदार दुकान खोले हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रहा है इसी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील किया सभी लोग अपने अपने घरों में रहे बिना आवश्यक काम के घर से बाहर ना निकले घर से बाहर जब भी निकले मुंह पर मास्क और हाथ सेनेटाइज करके बाहर निकले और घर में अपने पूरे परिवार को मास्क लगाकर साथ ही साथ बार-बार सैनिटाइजर हाथ पर लगाने की सलाह दी यदि जिनके चेहरे पर मास्क नहीं पाया गया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी लगातार पूरे नगर में मयफोर्स के साथ चक्रमण करते नजर आए जो दिखा उनसे अपील करके तत्काल घर के अंदर जाने की सलाह दी और साथ ही साथ उन्होंने हिदायत दिया यदि दुबारा हम सड़क पर घूमते हुए देख लिए ले चल कर कड़ी कार्रवाई करेंगे
बैरियर से लेकर मुख्य मार्केट पोस्ट ऑफिस प्रीत नगर के लगभग सभी दुकाने पूर्ण रुप से बंद पाए गए ।
*लॉक डाउन का असर पूरे नगर में छाया कर्फ्यू जैसा माहौल*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, April 18, 2021 7:59 AM
---Advertisement---

