अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
चोपन सोनभद्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर चोपन के प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसायी अमर नाथ गर्ग जी ने गर्मी से जनता को निजात दिलाने के लिए चोपन जुगैल मार्ग अस्पताल से लगभग 100 मीटर आगे शीतल ठंडा जल हेतु एक अदद कूलर वाटर लगा कर जनता को समर्पित किया।निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन व्यपार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन के हाथों से किया गया ।
प्याऊ खोले जाने पर संजय जैन ने सहयोगी व्यपारी अमरनाथ गर्ग जी को बहुत बहुत बधाई दी व धन्यवाद दिया।गर्ग जी द्वारा समाज को दिया यह योगदान व्यपारियो के लिए प्रेरणा बनेगा और जरूरत मन्दों को शुद् पेजल पीने को मिलेगा।
अस्तपाल के आसपास हमेशा भीड़ लगी रहती है भाट क्षेत्र से बहुत जनता पैदल आवागमन करती है जिससे राहगीरों को भी शुद जल मिलता रहेगा ।
व्यपार मंडल अध्यक्ष सोनी जैन ने बताया कि चोपन के व्यपारियो द्वारा पहले भी कई जगह निशुल्क प्याऊ खोल जा चुका है ।व्यपार मंडल द्वारा चोपन नगर में चलता फिरता प्याऊ चलाया जाता रहा है परन्तु गत वर्ष से कॅरोना महामारी के चलते उसको बंद कर दिया गया है।आगे स्थिति सामान्य होने पर फिर से गर्मी में निःशुल्क प्याऊ संचालित होते रहेगा।

