*बिजौरा गांव में खुला उपकार पॉली क्लिनिक।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन

चोपन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत नक्सली प्रभावित क्षेत्र के बिजौरा ग्राम में ग्राम वासियों के चेहरे पर खुशी का माहौल तब बन गया जब उपकार हॉस्पिटल ने अपनी नींव ग्राम बिजौरा में रख दिया।बताते चलें कि हजारों के जनसंख्या के लोगों की बस्ती बिजौरा ,जुगैल, सेमिया ,महलपुर ,गोठानी जैसे ग्राम सटा हुआ है ,हर दिन लोग किसी न किसी कारण कोई न कोई बीमारियों का सामना करते रहते हैं ,और जब हालात गम्भीर होता है तो 10से15किलोमीटर की दूरी तय करके चोपन सरकारी हॉस्पिटल पहुँच पाते थे लेकिन शायद वहां से भी बड़े हॉस्पिटल के लिए रेफर केश बनाकर भेज दिया जाता हैं।
जिसके कारण गरीब व नजदीक के पेशेन्ट अपना इलाज ठीक से करवा नही पाते थे।
वही जब, उपकार पॉली क्लिनिक डॉक्टर आर०के० सिंह(MD),
डॉक्टर जी०एस०राय(M.B.B.S/X.CMO) ने गरीबो के लिए सुविधा व सेवा देने के लिए शहर छोड़कर ग्राम बिजौरा में बस गये।
हॉस्पिटल का उद्द्घाटन मुख्य अतिथि बच्चा यादव द्वारा फीता काटकर किया गया,
वही बच्चा यादव ने बताया कि हमारे ग्राम में इतना बड़ा हॉस्पिटल खुला है, यह हम ग्राम वासियों के लिये बहुत ही खुशी की बात हैं।
अब सारे ग्राम के लोगों को बाहर के बड़े -बड़े हॉस्पिटलो का चक्कर नही काटना पड़ेगा बल्कि हमारे ग्राम व घर के डॉक्टर से अपना इलाज ठीक से करवा लेंगे।
इस मौके पर डॉ०-अनुज सैनी,डॉ०- आर०के० सिंह,डॉ०-जी० एस० रॉय, डॉ०-एस०के०दुबे ,डॉ०जी०सी० मौर्या मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment