पकरी के आदिवासी बच्चों की गिरफ्तारी पर कार्रवाई करने का एसपी सोनभद्र को बाल संरक्षण आयोग ने दिया आदेश

By:

On: Monday, June 29, 2020 2:11 PM

---Advertisement---

पकरी के आदिवासी बच्चों की गिरफ्तारी पर कार्रवाई करने का एसपी सोनभद्र को बाल संरक्षण आयोग ने दिया आदेश

(उमेश कुमार सिंह)दिनकर कपूर के पत्रक पर हुई कार्रवाई, एक हफ्ते में आख्या तलब29 जून 2020 दुद्धी, सोनभद्र आदिवासी रामसुंदर गोंड़ की हत्या के बाद उसकी एफआईआर दर्ज करने की मांग करने पर गांव के लोगों पर ही उल्टा पुलिस द्वारा मुकदमा कायम करने और उसमें नाबालिग बच्चों को फंसाए जाने पर आज राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने स्वराज अभियान के नेता दिनकर कपूर के पत्र पर एसपी सोनभद्र से आख्या तलब की है. बाल संरक्षण आयोग द्वारा जारी पत्र में एसपी सोनभद्र से यह अपेक्षा की गई है कि वह बच्चों को जेल भेजने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर एक हफ्ते में आख्या दें.इस संबंध में दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा की आर एस एस भाजपा की सरकार में कानून का राज नहीं है ये सरकार आदिवासियों पर बड़ी विपत्ति है. खनन माफियाओं के इशारे पर सीओ दुद्धी के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस ने नाबालिग बच्चों को भी नहीं बख्शा और फर्जीवाडा कर कानून के विरुद्ध उन्हें मिर्जापुर जेल भेज दिया. यह बाल अधिकारों का खुला उल्लंघन है. कानून के मुताबिक बच्चों को जेल नहीं बाल संरक्षण गृह भेजा जायेगा लेकिन पुलिस ने यह नहीं किया. जिस पर अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग को पत्रक दिया गया था और उन्होंने कार्यवाही की है.उन्होंने उम्मीद जताई सोनभद्र जिला पुलिस प्रशासन इसके बाद तत्काल दुद्धी सीओ को उनके पद से हटाएगा और जिन लोगों ने भी इस तरह की गैर कानूनी कार्रवाई की है उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगा.

दिनकर कपूर स्वराज अभियान

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment