कोरोना संक्रमण के बीच कैसे खेले होली होम्योपैथिक डॉक्टर संजय सिंह ने दिया सुझाव

---Advertisement---

(अशोक मद्धेशिया संवाददाता)
चोपन/सोनभद्र – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने होली और कोरोना के बीच में लोगों को आगाह किए कि अभी खतरा टला नहीं है हमें होली पर विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि इस समय लोगों की भीड़ आना-जाना काफी होता है जिसमें करोना संक्रमण का खतरा और भी बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो जाती है इसमें हमें कुछ ऐसी सावधानी बरतनी चाहिए जिससे हम होली का लुफ्त भी ले सकें और कोरोना से बच सकें इसके लिए हमें क्या करना है
सबसे पहले तो हमें पानी वाली होली से परहेज करना है अधिक संख्या में एक जगह इकट्ठा नही होने का प्रयास करें होली खेलते समय प्राकृतिक सूखे रगं गुलाल का इस्तेमाल करें लोगों से हाथ ना मिलाएं ना ही एक दूसरे को टच करने का प्रयास ना करें दूर से ही अभिवादन करते हुए शुभकामनाएं दें
होली पर रगं बिरगं खाद्य पदार्थो से परहेज करें कुछ खाद्य पदार्थो में मिलावटखोर मिलावट करते हैं इन सामानों को लेने से बचना चाहिए मावा से बने हएु खाद्य पदार्थो का प्रयोग कम से कम करें राह चलते लोगों को गुब्बारे में रगं भर कर ना फेंके क्योंकि बाइक चलाने वाले एवं पैदल जाने वाले लोगों का संतुलन बिगड़ सकता है दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है होलिका दहन के दिन हरे पेड़ों को ना काटे क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई का त्यौहार है ऐसे में पेड़ काटकर पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचाएं ऐसे में हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है रंगो या गुलाल से किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हमें पास के चिकित्सालय से संपर्क करना है सस्ते व खराब रंगो का प्रयोग नहीं करना है जैसे वार्निश तेल पेंट जो त्वचा को नुकसान पहुंचाए ऐसे रंगों से हमें परहेज करना है क्योंकि अगर हम परहेज नहीं करेंगे तो त्वचा की एलर्जी आंखों का रोग कुछ भी हो सकता है सरल सुपाच्य भोजन ग्रहण करें शब्दों पर विशेष ध्यान दें अश्लील शब्दों एवं भावना आहत करने वाले शब्दों का चयन ना करें क्योंकि यह त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है ऐसे में हमें सभी धर्मो के लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित करनी चाहिएं जिससे कि हमारे देश में
समरसता का माहौल बना रहे विशेष परिस्थितियों में अपने घर में होम्योपैथिक दवाएं जरूर रखनी चाहिए यदि कोई दिक्कत हो तुरतं उसका सेवन करेंI
कोरोना से बचने का नियम 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का
पालन जरूर करें और सैनिटाइजर साथ में रखेंI

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment