होली से पहले बकाया मजदूरी के भुगतान के लिए श्रम बंधु दिनकर कपूर मिले एमडी से अनपरा व ओबरा में सुरक्षा उपकरण दे प्रबंधन

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह,,

अनपरा, सोनभद्र, 26 मार्च 2021, अनपरा व ओबरा तापीय परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों की चार माह से बकाया मजदूरी के होली से पूर्व भुगतान हेतु पर आज श्रम बंधु और वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर ने उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक सैथिंल पांडियन से शक्ति भवन में मुलाकात कर पत्रक सौंपा। पत्रक की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र और अपर श्रमायुक्त विंध्याचल मण्डल, पिपरी को भी ईमेल से भेजी गई है। पत्रक में चार माह से मजदूरों की भुखमरी की स्थिति को एमडी के संज्ञान में लाया गया। एमडी को बताया गया कि मजदूरों की मजदूरी का करीब 45 करोड़ रूपया बकाया है, जिसकी वजह से मजदूरों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट तक ने कहा है कि काम कराकर समय से मजदूरी न देना बंधुआ मजदूरी है और विधि के विरूद्ध है। एमडी ने बताया कि करीब दस करोड रूपया मजदूरी का भुगतान हुआ है और शेष राशि भी अतिशीध्र दी जायेगी। दिनकर ने अनपरा परियोजना में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, बोनस, ईएसआई और सुरक्षा उपकरण न मिलने की समस्या को भी एमडी के संज्ञान में लाया। जिस पर उन्होंने जांच कराने और इसे लागू करने का आश्वासन भी दिया।

भवदीय

(दिनकर कपूर)
श्रम बंधु, सोनभद्र
अध्यक्ष
यू. पी. वर्कर्स फ्रंट

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment