ओड़िसा से चली किसान यात्रा में योगी सरकार द्वारा बाधा डालना निंदनीय – एआईपीएफ

---Advertisement---

 

लखनऊ, 20 जनवरी 2021, किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग पर जारी किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए ओड़ीसा से चली यात्रा में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार बाधा डालने की आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व आईजी एस. आर. दारापुरी ने कड़ी निंदा की है। नव निर्माण किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में ओड़िसा से दिल्ली चली किसान यात्रा को कल रात वाराणसी में रूकना था लेकिन वहां प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। मजबूरीवश यात्री जौनपुर रूके जहां से आज उन्हें लखनऊ होते हुए दिल्ली जाना था पर प्रशासन ने यात्रियों को लखनऊ आने से रोक दिया। प्रशासन की इस असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कार्यवाही के खिलाफ अक्षय भाई ने उपवास भी शुरू कर दिया है। दारापुरी ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि योगी सरकार द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे यात्रियों की यात्रा में बाधा डालना संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विरूद्ध है। संविधान का अनुच्छेद 19 साफ कहता है कि भारत के हर नागरिक को देश में कहीं भी आने जाने का अधिकार है लेकिन सरकार इसे भी मानने को तैयार नहीं है।

एस. आर. दारापुरी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment