सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य बीमा योजना का संयुक्त मेडिकल कैम्प ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Friday, September 25, 2026 3:03 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य बीमा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ईएसआई चिकित्सालय पिपरी एवं ईएसआई डिस्पेंसरी रेणुकूट द्वारा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत कुमार गौतम, उप श्रमायुक्त श्री विजय यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री मनोज शर्मा सहित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित बीमांकित व्यक्तियों एवं कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बीमांकित व्यक्तियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान कुल 102 बीमाकृत का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रतिभागियों का रक्तचाप, वजन एवं रक्त शर्करा की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में श्रीमती साधना कुशवाहा, श्री शैलेंद्र कुमार शुक्ला, श्री राकेश कुमार एवं श्री शैलेंद्र सोनकर का सक्रिय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से श्री दीपक द्वारा ईएसआई एवं श्रम विभाग से आई टीम का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक एवं सकुशल संपन्न हुआ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now