शाहगंज/सोनभद्र,,6 किविंटल 25 किलो अवैध गांजा के साथ 2 अन्तर्राजिये तस्कर को शाहगंज पुलिस व एस ओ जी टीम ने किया गिरफ्ता* कीमत लगभग ₹3 करोड़ 10 लाख-*
*गांजा परिवहन में प्रयुक्त 06 पहिया टाटा कंटेनर वाहन (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख), 02 मोबाइल फोन एवं ₹10,000 नकद बरामद-*
*(कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 30 लाख)*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 06 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 10 लाख, गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा 06 पहिया कंटेनर वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख, 02 मोबाइल फोन एवं ₹10,000 नकद बरामद किए गए। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 30 लाख है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण व कृत कार्यवाही-*
दिनांक 23/24.09.2026 को थाना शाहगंज पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एस0ओ0जी0 प्रभारी निरीक्षक श्री राम स्वरूप वर्मा द्वारा जरिए दूरभाष सूचना दी गई कि मुखबिरी एवं सर्विलांस सूत्रों के माध्यम से चिन्हित करते हुए ग्राम जैत से कुछ पहले एक संदिग्ध कंटेनर को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया, जो कंटेनर लेकर भाग गया है तथा शाहगंज की ओर जा रहा है।
उक्त सूचना पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर से आगे पुलिया के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर कंटेनर चालक द्वारा पुलिया से पहले ही वाहन खड़ा कर दिया गया तथा वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पीछे से रॉबर्ट्सगंज की तरफ से एस0ओ0जी0 प्रभारी मय हमराह मौके पर आ गए। कंटेनर से कुछ दूरी पर नहर के भीटे पर भाग रहे दोनों व्यक्तियों को समय करीब 03:05 बजे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप कुमार देहुरी एवं संतोष कुमार साहू बताया। कंटेनर वाहन की तलाशी ली गई तो कंटेनर का ढाला पीछे से खाली दिखाई दिया, किंतु आगे की तरफ लगभग दो खाने लोहे की चद्दर को वेल्डिंग कर विशेष केबिन बनाई गई थी। पकड़े गए व्यक्तियों में से दिलीप कुमार देहुरी की निशानदेही पर ट्रक के विशेष केबिन को खुलवाकर देखा गया तो उसमें से कुल 06 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-101/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त ओडिशा के रहने वाले हैं तथा कटक, ओडिशा के रहने वाले एक व्यक्ति के लिए गांजा परिवहन का कार्य करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार उसी व्यक्ति द्वारा कंटेनर वाहन में विशेष केबिन तैयार कराकर उसमें गांजा लोड कराया गया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उक्त गांजा को मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था।
पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. दिलीप कुमार देहुरी पुत्र नबकिशोर देहुरी, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी सरखिया, पोस्ट कांकड़पाल, थाना ढेनकनाल सदर, जनपद ढेनकनाल, उड़ीसा।
2. संतोष कुमार साहू पुत्र सदानन्द साहू, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी महुलपाल, थाना भुबन, जनपद ढेनकनाल, उड़ीसा।
*बरामदगी का विवरण—*
• 06 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा – अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 10 लाख।
• टाटा 06 पहिया कंटेनर वाहन– अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख।
• 02 मोबाइल फोन।
• ₹10,000 नकद।
(कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 30 लाख)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
1. निरीक्षक श्री रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, सोनभद्र।
2. थानाध्यक्ष श्री मानवेंद्र सिंह, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र मय हमराह।
3. उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 मनीष कुमार सिंह, हे0का0 रितेश पटेल, हे0का0 लालजी यादव एसओजी।
5. का0 अजीत यादव, का0 शिवम मौर्या, का0 जय प्रकाश सरोज, एसओजी।

