कोन पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामगढ़ बाजार से दो अंतरजनपदीय गोतस्कर को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

दो पिकअप से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए। बरामद गोवंशों में छह गाय और एक बछड़ा शामिल हैं। कोन पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं गोतस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे कोन पुलिस टीम रामगढ़ बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों में सात गोवंश क्रूरतापूर्वक ले जाते मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, मीरजापुर और संदीप राम पुत्र मंगरु राम निवासी रजमला, थाना कोईरौना, संत रविदास नगर (भदोही) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को कम कीमत पर खरीदते थे और भदोही-मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा मार्ग से गढ़वा, झारखंड ले जाकर अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों की तस्करी की जाती थी।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 154/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त पाल सहित पुलिस टीम शामिल रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now