कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)। विद्युत उपकेंद्र कोन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए बुधवार, 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक यानी पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी कोन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय प्रकाश गुप्ता ने दी है।
उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इस दौरान 33 केवी एवं संबंधित लाइनों पर मरम्मत, उपकरणों की जांच तथा अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
अवर अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा बिजली कटौती के दौरान विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह मेंटेनेंस कार्य आने वाले दिनों में बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाले फाल्ट और तकनीकी समस्याओं से राहत मिल सके।
मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को पांच घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति,
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, July 28, 2026 7:04 PM
---Advertisement---

