जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान जारी*

---Advertisement---

 सिंगरौली/म.प्र.।पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में प्रतिदिन विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

थाना चितरंगी: – ग्राम खैरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि 60 वर्ष से अधिक समय तक नशे की लत से जूझ चुके बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए नवयुवकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।

थाना सरई: – थाना सरई पुलिस द्वारा ग्राम पोखरी टोला में सरपंच एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

थाना गढ़वा: – थाना गढ़वा पुलिस द्वारा ग्राम बम्हनदेवा में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त रहने एवं समाज को नशे से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

थाना मोरवा: – थाना मोरवा पुलिस द्वारा बस स्टैंड मोरवा में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों, वाहन चालकों, व्यापारियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। पुलिस द्वारा लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

थाना बरगवां: – थाना बरगवां पुलिस द्वारा हिंडाल्को गेट नंबर-1 पर नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आमजन को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की जानकारी देते हुए मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा सभी से नशामुक्त जीवन अपनाने एवं नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने की अपील की गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment