रेशमा खानम,,,अनपरा /सोनभद्र।आज दिनांक 12/7/2026 दिन रविवार को नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 20 के सभासद जुनैल उर्फ जॉनी के नेतृत्व में चला वृहद पौधारोपण कार्यक्रम। इस कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर में सभासद जुनैल उर्फ जॉनी के साथ नगर पंचायत अनपरा के सफ़ाई नायक जगरनाथ बैसवार व अमित बैसवार व कर्मचारी ने वार्ड नंबर 20 के आदर्श तालाब पोखरी के पास
विभिन्न स्थानों पर काफी मात्रा में पौधारोपण का काम किया और अनपरा परिक्षेत्र को हरित क्रांति की ओर ले जाने के लिए ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है जिससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

