*अमलोरी परियोजना में 850 एचपी डोज़र का हुआ शुभारंभ*

---Advertisement---

 

सिंगरौली/मप्र0 नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने बुधवार को अपने अमलोरी ओपनकास्ट प्रोजेक्ट में 850 हॉर्सपावर क्षमता के डोज़र का शुभारंभ कर अपने मशीनी बेड़े को और मज़बूत किया।

यह डोज़र खनन प्रक्रिया को अधिक दक्ष एवं सुरक्षित बनाने में सहायक होगा, जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित होगी। यह पहल एनसीएल द्वारा आधुनिक एवं उच्च क्षमता वाली मशीनों के उपयोग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इस अवसर पर अमलोरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार के साथ परियोजना के विभागाध्यक्षगण, जेसीसी सदस्यगण, डोज़र सेक्शन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि अमलोरी परियोजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 मिलियन टन उत्पादन एवं प्रेषण (डिस्पैच) का लक्ष्य दिया गया था, जिसे परियोजना ने सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।

एनसीएल के पास विभिन्न परियोजनाओं में विभिन्न क्षमताओं के 160 से अधिक डोज़र का सशक्त बेड़ा पहले से ही संचालित है, जो खनन कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment