रेशमा खानम,,,अनपरा सोनभद्र।
थाना अनपरा क्षेत्र का वारदात मालवीय नगर वार्ड 14 मे राख लेकर जा रहे ट्रक के पीछे फंसने से आनंद यादव उम्र 27 वर्ष पुत्र तेज नारायण निवासी शिव मंदिर गरबंधा रेणुसागर की घटनास्थल पर मौत। स्थानीय लोगों ने बताया कि कहुआनाला मालवीय नगर मे प्रदीप राय के कंपनी मे मृतक कई वर्षों से नौकरी करता था। बुधवार को आनंद यादव के घर पर मकान निर्माण कार्य हो रहा था इस लिए नौकरी से जल्दी छुटटी लेकर घर जा रहा था। जिस ट्रक के पीछे आनन्द यादव था उस ट्रक के सामने से दुसरी ट्रक आ गई और सामने वाले ट्रक अचानक से पिछे करने लगा। पिछे आन्नद यादव स्कुटी सहीत फस गया स्थानीय लोगो के शोर मचाने पर भी ट्रक नही रूका जिसके कारण आन्नद यादव मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो वार्डनिवासी इकठठा होकर ट्रांसर्पोटर के खिलाफ विरोध जताया। सुचना पर थानाध्यक्ष सतेंदग राय मय बल मौक पर पहुच कर वार्डनिवासी को शांत कराया। घण्टो परिश्रम करने के बाद मृतक के शव को ट्रक के पहिए से बाहर निकाला गया।
वार्डवासीयो ने राख परिवहन कर रहे ट्रांसर्पोटर के खिलाफ जताया विरोध।
बिछड़ी बंधे से राख लेकर हाईवे तक आने मे लगभग दो किलोमिटर का सफर अनपरा नगर पंचायत वार्ड 14 मालवीय नगर के रहवासी क्षेत्र से होकर सभी ट्रकें हाईवे पर गुजरती थी जिसको लेकर पुर्व दिनो मे भी परियोजना प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ वार्ड वासीयों ने विरोध किया था। मालवीय नगर क्षेत्र से गुजर रहे सभी राख परिवहन ओवरलोड और ओवरस्पिडींग हर वक्त चलते थे जिसको लेकर रहवासी कई बार विरोध जताया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी। स्थानीय लोगो का कहना है की पहले भी इस मार्ग से राख परिवहन हुआ करता था लेकिन कभी कोई घटना नही घटीत हुआ पुराने ट्रांसपोर्टर प्रदिप राय के अनुशासन सही थे हर परिवहन पर हेल्पर और हर मोड़ पर निजि सुरक्षकर्मीयो कि तैनात किए गए थे। लेकिन जब से विशाल सिंह राणा को राख परिवहन करने का ठेका आवंटित किया गया है तब से कई खामिया सामने आ चुके और कई बार सड़क दुर्घटना हो चूके है। अकुशल चालक से राख परिवहन करना, ओवरलोड और ओवरस्पिडींग के कारण कई बार सड़क दुर्घटना हो चुका है।

