सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र । शनिवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम महुली मे समाजवादी पार्टी के कददावर नेता रहे स्व० विजय सिंह गोड के स्मृति मे गरीबों, असहायों, विकलांगों एवं बुजुर्गों के बीच 700 कंबलों का वितरण किया गया। वितरण से पुर्व वहाँ मौजूद लोगों ने स्व० विजय सिंह गोंड को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया । कार्यक्रम के संयोजक सपा नेता जुबेर आलम के नेतृत्व में स्व० विजय सिंह गोंड की स्मृति मे, गरीब,असहाय एवं विकलागों के बीच कुल 700 कंबलों का वितरण किए गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा बुंदेल चौबे, राजू शर्मा, हरिहर यादव, मुन्ना सोनी, कलामुद्दीन सिद्दकी, राजेश शर्मा, मुर्तजा अली, राधिका देवी, शक्ति देवी, कलावती देवी, जीरा देवी, रामचंद्र भुइयां, रामचंद्र विश्वकर्मा, जुगुल किशोर, अशोक कन्नौजिया, राज बलि यादव, प्रदीप कन्नौजिया एडवोकेट, सोमरु बियर, दिलीप कन्नौजिया, राजकुमार कुशवाहा एवं रामनरेश पठारी सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

