अनपरा/सोनभद्र स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन का आयोजन*
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्रबोध के उद्देश्य से भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में युवा, विद्यार्थी, मातृशक्ति, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनभद्र विभाग के विभाग संघचालक मा० पुनीत लाल जी, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा० अंबरीश जी राष्ट्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद, कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के संरक्षक के सी जैन जी विशिष्ट अतिथि जगदीश बैसवार जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ओंकार नाथ केसरी जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सोनभद्र, अरुण कुमार दुबे जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, दीपक यादव अध्यक्ष पूर्व छात्र परिषद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी द्वारा संयुक्त रूप से विवेकानंद जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य मा सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने कराया एवं अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय अंबरीश जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भारत के गौरवपूर्ण अतीत का स्मरण कराते हुए कहा कि हमारे महान नायकों ने साहस, त्याग और पराक्रम से राष्ट्र को दिशा दी। उन्होंने युवाओं से ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य वक़्ता जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश—“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत”—आज के युवाओं के लिए पथप्रदर्शक है। युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण एवं सेवा भावना विकसित कर ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक योगेश जी, संपर्क प्रमुख काशी प्रांत आरपी गुप्ता जी, विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी, प्रबंधक राजेश्वरी प्रसाद तिवारी जी , उपाध्यक्ष के पी राय जी, कोषाध्यक्ष लालसाराम बैसवार जी, प्रेम नारायण जी नगर कार्यवाह रेनू सागर, प्रवीण मिश्रा जी प्रमोद शुक्ला जी अनिल प्रधान जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकास बैसवार जी ने किया।

