धर्मेंद्र कुमार सिंह बने दुद्धी कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक।।

---Advertisement---

 

*** दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह एवं एसएसआई सुरेश द्विवेदी का हुआ तबादला ***सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। इन फेरबदलों से थाना प्रबंधन मे नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है।दुद्धी के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) स्वतंत्र कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र कुमार सिंह को दुद्धी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी कड़ी में दुद्धी के एसएसआई सुरेश द्विवेदी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके पद पर पूर्व पीआरओ कुंवर सिंह को नया एसएसआई बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इन निर्देशों से दुद्धी थाने का पूरा प्रशासनिक ढांचा बदल गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नए अधिकारियों के आगमन का स्वागत किया है। नवागत एसएचओ धर्मेन्द कुमार सिंह ने आज मंगलवार दोपहर थाने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया, जबकि पूर्व एसएचओ स्वतंत्र सिंह को उनके शुभचिंतकों सहित पत्रकार साथियों ने भावभीनी विदाई दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment